20 सितंबर 2010

घर कि शोभा मनीप्लांट ( Home Beauty : Moneyplant )


धुनिक समय में दिन भर की बढ़ती भागदौड़ एवं बढ़ती व्यवस्था में यह आवश्यक भी है कि थोड़ा सा समय पेड़-पौधों को भी दें। बढ़ते शहरीकरण के कारण जमीन का दिनोंदिन अभाव हो रहा है, ऐसी स्थिती में हरे सुन्दर व आकर्षक सजावटी पौधों की श्रेणी में मनीप्लांट एक ऐसा पौधा है जो बड़ी-बड़ी कोठियों, बंगलों, अधिकारियों के कार्यालयों एवं घरों के ड्राइंग रूम की शोभा बढाता है।

मनीप्लांट इस पौधे का लोकप्रिय नाम है। इसका वानस्पतिक नाम पोथांस स्कैंडेंस है। यह पौधा अरेसी फैमली का है। अब इसको शेफिडोफोरा ओरियस के नाम से भी जाना जाता है। मनीप्लांट के पौधे कलम, दाब अथवा संकर्स द्वार तैयार किये जाते हैं। इन पौधों को किसी भी प्रकार के गमलों, लटकती टोकरियों अथवा कांच या प्लास्टिक की बोतलों में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है। यह पौधा आंशिक छायादार स्थान से लेकर धूप वाले स्थानों पर सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है।

इस पौधे की विशेषता है कि यह पौधा केवल पानी मात्रा में आसानी से वृद्धि कर लेता है। साथ ही बिजली के बल्ब की रोशनी मात्र में यह आसने से बढ़ता है।

किस्में : मनीप्लांट की मुख्य रूप से 5 किस्में लोकप्रिय है।
गोल्डन क्वीन : यह हलके पीले धब्बों वाली सुन्दर लोकप्रिय किस्म है।
मार्बल क्वीन : यह सफ़ेद सुन्दर पत्तों वाली हलके हरे धब्बों से युक्त सुन्दर किस्म है।
सिल्वार्मून : इस किस्म के पत्ते चांदी जैसे चमकीले क्रीम रंग के आकर्षक धब्बों वाले होते हैं।
ग्रीन ब्यूटी : इस किस्म के पत्ते चिकते गहरे रंग के होते हैं
मैकरोफिला : इस किस्म के पत्ते काफी बड़े आकार के होते हैं। यह भी एक लोकप्रिय किस्म है। इसे पोथास मैकरोफिला कहते हैं।

कहाँ उगाएं : मनीप्लांट की वृद्धी के लिये हल्की रेतीली उपजाऊ एवं नमी युक्त मिट्टी अच्छी रहती है। इसके पौधे आंशिक छायादार स्थानों जहाँ पर शुद्ध हवा का आवागमन हो अच्छी प्रकार उगाए जा सकते हैं। पीली एवं सूखी पट्टियों एवं टहनियों को हटाने के लिये समय-समय पर कांट-छांट करते रहना चाहिए।

कब लगाएं पौधे : इसके पौधे मार्च अथवा जुलाई माह में लगाना उपयुक्त रहता ही। यदि मिट्टी में लगाना हो तो एक फीट व्यास के डेढ़ फुट गहरे गधे खोद लें। उसमें एक टोकरी गोबर की सड़ी खाद डाल दें। यदि पौधे गमले में लगाने हों तो गमले में आधा भाग मिट्टी एवं आधा भाग गोबर की खाद को मिला लें। पौधों को बारहमास पानी देते रहें। इन पौधों को घर के उत्तर दिशा में लगाना ठीक रहता है। अन्यथा गर्मी के मौसम में पानी देने की कठिनाई आ सकती है। पानी न मिलने पर पौधे झुलस भी सकते हैं।

मनीप्लांट एक ऐसा पौधा है जिस पर कोई रोग नहीं लगता है। यह पौधा आपके घर की सुन्दरता में चार चाँद लगा देगा।

1 टिप्पणी: