04 जून 2010

सुदंर बनाए फल

पपीता
एक पपीता सबसे अच्छे क्लिंजर के रूप में काम करता है, क्योंकि ये पैपेन नामक एंजाइम तैयार करता है। पैपेन मृत स्किन को जीवित करने की क्षमता रखता है। अगर त्वचा किसी भी कारण से पोषण नहीं पा रही होती है, वहां भी पैपेन कमाल करते हैं। पपीता का सेवन और पपीता का गूदा (पल्प) स्किन पर रगडने से अतिरिक्त तैलीय रिसाव संतुलित हो जाता है। स्किन के रंग पर भी फर्क पडता है।

पपीता के प्रयोग
- पके हुए पपीता की लुगदी को दलिया, शहद या दही के साथ मिला लें और अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो डालें।
- आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने के लिए पपीता और ककडी का गूदा तैयार करें और उसे नियमित आंखों के नीचे लगाएं।

अनार
अनार में भी एस्ट्रिनजेंट होने के गुण मौजूद होते हैं। ये नैचुरल टोनर के हिसाब से काम करते हैं। अनार के रेग्युलर सेवन से रक्त में लाल रक्त कणिका की मात्रा बढती है और स्किन में ऑयल मेंटेन रहता है।

अनार का प्रयोग
- एक अनार के बीजों से फेस स्क्रब करने से चेहरे पर ताजगी आने के साथ-साथ अतिरिक्त ऑयल निकलना भी कंट्रोल में आ जाता है।
- करीब 50 ग्र्राम अनार के ज्यूस को कॉटन से चेहरे पर मसाज करने से ग्लो बढती है। ये इंस्टैंट फेशियल के रूप में आजमाए जा सकते हैं।

सेब
विटामिनों और खनिजों का भंडार है सेब, मगर ये स्किन टोनिंग और कोशिका को जवान रखने में मदद करता है। सेब के रेग्युलर सेवन से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। सेब में पाया जाने वाला पैक्टिन और टैनिन रक्त कणिका के लिए जरूरी होते हैं। खासतौर से गोरे और संवेदनशील त्वचा वालों को ये सनबर्न से बचाने में मदद करते हैं।

सेब का प्रयोग
- त्वचा किसी वजह से जल गई है, तो सेब के पल्प को एक चम्मच ग्लिसरीन के साथ मिलाकर झुलसे स्थान पर लगाएं। सनबर्न स्किन के लिए भी यह मिश्रण उपयोगी है।
- अधिक देर तक काम करने से चेहरे पर थकान दिखे, तो सेब के दो टुकडे को पपीता के साथ पीस लेना चाहिए, उस मिश्रण में एक-एक चम्मच ताजा क्रीम और चाइना क्ले को मिला लेना चाहिए। इस मिश्रण को चेहरे पर 15-20 तक लगाकर रखने के बाद ठंडे पानी से धो लेना चाहिए। इससे त्वचा हैल्दी दिखने लगेगी।

केला
फलों में सबसे सस्ता और हमेशा उपलब्ध रहता है केला। केला चेहरे के लिए परफैक्ट क्लिंजर मास्क का काम करता है। ये मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं को तैयार करने में मदद करता है। मुंहासों की परेशानी को भी दूर करते हैं केले।

केले का प्रयोग
- दो केले को मैश कर लें, उसमें एक बडा चम्मच हनी मिला लें, मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने के लिए छोड दें। फिर पहले ठंडे पानी से धोएं और बाद में गुनगुने पानी से धो डालें, स्किन के छिद्र तुरंत साफ हो जाते हैं।

संतरा
साइट्रस प्लांट फैमिली के इस फल को सबसे बेहतरीन एस्ट्रिनजेंट माना जाता है। संतरे के छिलके और रस दोनों ही बेहद उपयोगी हैं। इनमें स्किन को टोनिंग करने की क्षमता होती है। इसका उपयोग स्किन की डार्कनेस को खत्म करने के लिए किया जाता है।

संतरे का प्रयोग
दो संतरों का रस निकाल कर उसे आइस ट्रे में रख दें, जब ये आइस क्यूब में बदल जाए, तो इसे चेहरे पर रगडें। ये फेशियल का काम करता ही है और चेहरे पर ताजगी भी ले आता है।